फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ऑफिस की तरह एनसीआर मुख्यालय में भी लागू हो तीन दिन का रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। रेल महकमे में कोरोनावायरस से संक्रमित रेल कर्मियों की बढ़ती संख्या को लेकर डीआरएम ऑफिस से लेकर एनसीआर मुख्यालय में कार्यरत रेलकर्मी दहशत में है। सोमवार 6 जुलाई से मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज कार्यालय में कोरोना की वजह से कर्मचारियों के लिए तीन-तीन दिन का रोस्टर लागू कर दिया गया है। अब यही रोस्टर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में लागू करने की मांग रेल कर्मियों ने की है। मुख्यालय में रोस्टर लागू करने की मांग को लेकर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर संगठन ने भी कर्मचारियों की हां में हां मिलाते हुए 3 दिन का रोस्टर लागू करने की मांग की है। संबंध में संगठन के पदाधिकारियों की बुधवार को वर्चुअल बैठक भी हुई। बैठक में कहां गया कि लगातार प्रदेश में कोविड-19 मरीज बढ़ते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह डीआरएम ऑफिस में कोविड-19 मिलने की वजह से वहां कर्मचारियों का 3 दिन का ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है। पिछले शुक्रवार को मुख्यालय के वाणिज्य विभाग में एक कर्मचारी स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत जॉइनिंग के लिए आया था और उसके साथ मंडल रेल प्रबंधक में कार्यरत कर्मचारी जो कोरोना संक्रमित था वह भी आया। उस कर्मचारी के मुख्यालय में आने के बाद 6 जुलाई को कमर्शियल विभाग मैं सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया । साथ ही कुछ कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन भी किया गया। रेल कर्मियों का कहना है कि डीआरएम ऑफिस की तरह उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में भी 3 दिन का ड्यूटी रोस्टर लागू होना चाहिए। कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रूपम पांडे ने बताया कि जीएम एनसीआर को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया । वर्चुअल बैठक में बेचन अली , एसडी शर्मा, आरडी शर्मा , एसएस निरंजन, उषा शुक्ला, सभाजीत चौबे आदि मौजूद रहे। जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें