फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक अहमद के नाम पर पूर्व विधायक के बेटे को धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 25 Feb 2025 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के नाम पर पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र कबि अहमद को धमकी देने का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस ने दंपती समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के नाम पर पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र कबि अहमद को धमकी देने का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस ने दंपती समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस के एमजी मार्ग निवासी पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कबि अहमद ने सिविल लाइंस पुलिस को बताया कि घर के बगल खाली जमीन पर जीटीबी नगर करेली निवासी हमजा महमूद नामक व्यक्ति ने रेस्टोरेंट खोला। उसे 10 लाख रुपये उधार दे दिया।

रुपये मांगने पर देने से मना कर दिया। जिसके बाद आठ लाख रुपये में रेस्टोरेंट को ले लिया। हालांकि, हमजा की आर्थिक हालत को देखते हुए मैनेजर रख लिया। आरोप है कि 31 जनवरी को उसकी पत्नी ने हंगामा करते हुए रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और गल्ले से 11 हजार रुपये निकाल लिया। हमजा को निकालते समय हिसाब लेने पर पता चला कि सामानों की सप्लाई करने वाले दुकानदारों पर करीब सात लाख रुपये से अधिक उधार है।

20 फरवरी की रात कई लोग आए और मारपीट करते ले गए, उसमें हमजा सवार था। धमकाया कि जब अतीक अहमद जिंदा थे, तब किसी की बोलने की हिम्मत नहीं होती थी। अतीक भले ही चले गए हैं, लेकिन उनके लोग हैं। दोबारा रुपये मांगा तो अतीक अहमद के लोगों से हत्या करवा देंगे। इसके बाद मोबाइल से भी कई बार धमकी दी गई। सिविल लाइंस प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें