नकाबपोश चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सहसों के रामू कुशवाहा गोल चौराहे के पास किराये का कमरा लेकर अपनी बैटरी की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात नकाबपोशों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान से 32 बैटरी, 7 इन्वर्टर व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित बुधवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो वहां बिखरा सामान देखकर सन्न रह गया। पीड़ित ने सहसों पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।