स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। मुख्य अभियंता विनोद गंगवार ने सोमवार को सभी विभागीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि केवल आपातकालीन स्थिति में ही विभाग की ओर से शटडाउन लिया जाएगा।