मीडिएशन सेंटर कल से नहीं होगी सुनवाई
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मीडिएशन सेंटर में बुधवार से सुनवाई नहीं होगी। इस संदर्भ में हाईकोर्ट प्रशासन कमेटी ने आदेश जारी किया गया है। कहा गया है कि 12 जनवरी को सुनवाई के लिए निश्चित किए गए मामलों को बाद में सुना जाएगा। सुनवाई की तिथि बाद में ही घोषित होगी। हाईकोर्ट प्रशासन ने यह निर्णय कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया है। ब्यूरो