फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति के लिए भी डीआरएम ऑफिस में रहेगा एक और कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। डीआरएम ऑफिस में अब एक नहीं बल्कि दो कंट्रोल रूम होंगे। दूसरे कंट्रोल रूम का इस्तेमाल रेलवे द्वारा आपातकाल स्थिति में किया जाएगा। इस दूसरे कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य डीआरएम ऑफिस में शुरू हो गया है। यह कंट्रोल रूम डीआरएम ऑफिस के प्रांगण में स्थित मनोरंजन गृह हॉल के पास बनाया जा रहा है। स्टैंडबाई मॉड के आधार पर इसका प्रयोग रेलवे द्वारा किया जाएगा। दरअसल मंडल रेल नियंत्रण कक्ष में 28 जून 2020 को \t एक कर्मचारी कोरोना पाजीटिव पाया गया। देखते देखते एक हफ्ते के अंदर 20 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव निकल आए और 40 कर्मचारी ऐसे थे जो इन संक्रमित कर्मचारियों के सीधे संपर्क में आए थे। इन सभी को रेलवे द्वारा क्वारंटाइन कर दिया गया। इन कठिन परिस्थितियों में रेलवे के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गई। कंट्रोल आफिस को 24 घंटा चलाना होता है। इस वजह से आनन-फानन में विभाग वार कंट्रोल रूम शिफ्ट किया गया। आसपास के स्टेशनों के अलावा टूंडला कंट्रोल रूम से भी पांच रेलकर्मी यहां बुलाया गए। बता दें कि रेल परिचालन का नर्व सेंटर होता है मंडल कंट्रोल आफिस। ये वही स्थल है जहाँ से पूरे मंडल पर आने जाने वाली यात्री एवं माल गाड़ियों की मानीटरिंग एवं नियंत्रण किया जाता है। प्रयागराज जैसे बड़े और अति व्यस्त मंडल पर मंडल कंट्रोल की भूमिका अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील रहती है। पिछले दिनों एक साथ कई कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीआरएम अमिताभ ने तय किया कि प्रयागराज मंडल में एक और कंट्रोल रूम स्टैंडबाई मॉड के आधार पर बनाया जाए ताकि उसका उपयोग आपातकाल स्थिति में भी किया जा सके। प्रयागराज मंडल के पीआरओ केशव त्रिपाठी ने बताया कि स्टैंडबाई मॉड के रूप में एक और कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। \t -------------------------------------------------- कंट्रोल स्टाफ को तीन सेट में किया गया :- - पिछले दिनों एक एक करके 20 रेल कर्मियों के कोरोनावायरस के बाद रेलवे ने अब एक नई व्यवस्था की है। डीआरएम प्रयागराज ने कंट्रोल स्टाफ को तीन सेटो में इस प्रकार विभाजित किया है । हर एक साइड में 8 से 10 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इसमें दो सेट कर्मचारी एक एक हफ्ता ड्यूटी करेंगे और उसके बाद बारी -बारी से अगले 7 दिनों का विश्राम दिया जाएगा। कर्मचारियों का तीसरा सेट इमर्जेंसी के लिए तैयार रखा गया। इससे इन्फेक्शन फैलने का खतरा बहुत कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें