फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बरात में ग्रामीणों ने काटा बवाल, आधा दर्जन चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़, पथराव से मचाी अफरातफरी

Mon, 12 Jun 2023 11:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बरात में आए युवकों और ग्रामीणों के बीच हुई कहासुनी ने बाद में बवाल का रूप धारण कर लिया। रात में पहुंचे ग्रामीणों ने बरात में जमकर उत्पात मचाया। गेस्ट हाउस पर पथराव किया। बरात में आए आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस की मौजूगदी में शादी संपन्न कराई गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के रिठैयां गांव में रविवार को रात आई बरात में गुमटी पर बरातियों से सिगरेट लेने के विवाद में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान बगल के गांव के करीब एक दर्जन युवकों ने बरात में आए आधा दर्जन चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर गेस्ट हाउस पर पथराव किया। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव मेंं कुछ बराती जख्मी भी हुए हैं। सूचना पर इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। 

विज्ञापन


राजेश पांडेय पूजा पाठ कराते हैं। रविवार को राजेश की पुत्री श्वेता का शादी गांव में स्थित गेस्ट हाउस में थी। बरात सहसों इलाके के सिंगरामऊ गांव से आई थी। रात तकरीबन साढ़े दस बजे द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था तभी कुछ बराती गेस्ट हाउस के पास स्थित पान की गुमटी से सिगरेट लेने चले गए। वहां किसी बात को लेकर दुकान पर बैठे बगल के गांव के एक युवक से बरातियों से कहासुनी हो गई। उस समय तो युवक वहां से चला गया पर कुछ ही देर में वह आधा दर्जन बाइक पर सवार करीब दर्जन भर युवकों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा।

सभी के हाथ में रॉड और लाठी, डंडे थे। बाइक सवार युवकों ने बरात में आए चार पहिया वाहनों में तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद गेस्ट हाउस पर पथराव कर दिया। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। घटना के संबंध में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें