फाफामऊ, शांतिपुरम में शव पहुंचने पर जुटी रिश्तेदार और मोहल्ले वालों की भीड़
एक साथ तीन शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल हर्षिता और उसकी मां तारा चौरसिया विलाप करने लगीं। ऐसे में मोहल्ले के लोग एवं रिश्तेदारों ने किसी तरह दोनों को संभाला। शवों को उनके पैतृक घर दारागंज ले जाया गया। जहां शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।