सहसों रिंग रोड के पास अज्ञात महिला का शव मिलने पर जुटी भीड़।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहसों-महरौड़ा गांव के सामने रिंग रोड़ के सर्विस रोड पर पुलिया के पास अज्ञात महिला का शव मिला। एसीपी थरवई अरुण पराशर, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस के मुताबिक शव चार-पांच दिन पुराना है। मृतका ने पैर में पायल पहने हुई थी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।