फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिला के घर चोरी, ग्रामीणों ने घेरा एसीपी कार्यालय

Fri, 12 Jun 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर में सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भोगवारा गांव में महिला के घर चोरी और कब्जे पर कार्रवाई न होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसीपी कार्यालय का घेराव किया। रजनी देवी ने बताया कि 2 जून को बेटी के इलाज के समय कुछ लोगों ने उनके घर का ताला तोड़ा। उन्होंने जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। आरोपियों ने मकान पर अवैध कब्जा भी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीणों ने एसीपी फूलपुर विवेक यादव से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसीपी ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें