थाना क्षेत्र के नारायन दास का पुरा इलाके में शुक्रवार की शाम दबंगों ने सुनील सोनकर पुत्र स्वर्गीय लालचंद्र सोनकर को की पिटाई कर दी। यही नहीं, दबंगों ने घर के भीतर घसीटकर लोहे की रॉड से उसका सिर फोड़ दिया। किसी तरह परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई लेकिन प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी।