फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आपत्तिजनक हालत में देखने पर मां के प्रेमी ने साथी संग मिलकर बच्ची को उतारा था मौत के घाट, शव तालाब में फेंका

Sat, 17 Jul 2021 01:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सहसों में हत्याकांड कांड, पड़ोसी
  • पड़ोसी को नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसी कारण गला घोंटकर मारा
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय इनायत थाना क्षेत्र के चकिया धरहरा गांव में तीन जुलाई को तड़के 11 साल की बच्ची की नृशंस हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि बच्ची ने अपनी एक नजदीकी रिश्तेदार और विक्रम को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी कारण विक्रम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि झाड़ियों में बच्ची के शव के अधिकांश हिस्सों को जानवरों ने खा लिया था, इसी कारण उसका हाथ अलग हो गया था।

विज्ञापन


चकिया धरहरा गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 11 साल की बेटी लापता है। बाद में बेटी का शव क्षत विक्षत अवस्था में गांव में झाड़ियों में मिला था। बच्ची का हाथ भी शरीर से अलग था। पुलिस ने सबसे पहले बच्ची के परिजनों पर ही शक जताते हुए उनसे पूछताछ की थी। शुक्रवार को पुलिस ने चकिया धरहरा गांव के ही विक्रम सिंह को हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया। विक्रम ने पुलिस से गुनाह कुबूल लिया। पुलिस के मुताबिक वह झोलाछाप डाक्टर है। उसने एक छोटी सी क्लीनिक भी खोल रखी है। विक्रम ने पूछताछ में बताया कि बच्ची के परिवार की एक महिला से उसके संबंध थे। दो जुलाई की रात वह अपने दोस्त अर्जुन उर्फ राजेंद्र पटवा के साथ क्लीनिक पर मुर्गा बनवाया था। वहीं उसने जमकर शराब भी पी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें