झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया। युवक तकरीबन छह माह पहले ही सऊदी अरब से लौटा था।