जगतपुर। उतरांव थाना क्षेत्र के सराय बंसी गांव निवासी गुड्डू ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने शनिवार को रास्ते में छोटी सी बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दबंग कुछ महिलाओं को लेकर घर आ गए और पत्नी राधा देवी से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर राधा देवी का बाल पकड़कर जमकर पिटाई की, मोबाइल छीनकर पटक दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही वह घर में रखा घरेलू गैस सिलिंडर उठा ले गए। जाते समय घर के बारह से दरवाजा भी बंद कर दिया। राधा देवी ने पति गुड्डू के साथ रविवार को थाना उतरांव में पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।