The third day 21 imitators were caught in the UP board state
तीसरे दिन बोर्ड परीक्षा में 21 नकलची पकड़े गए
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटरमीडिएट में चित्रकला, रंजनकला और दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान, भूगोल, बहीखाता लेखाशास्त्र की परीक्षा में प्रदेश भर में 15691 ने परीक्षा छोड़ी। पहली पाली में 4136 एवं दूसरी पाली में 11555 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार तीन दिन की परीक्षा में अब तक 3.58 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को कुल 21 परीक्षार्थियों को नकल में पकड़ा गया। इस प्रकार प्रदेश में 65 के खिलाफ नकल में कार्रवाई हुई। इस प्रकार कुल 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।