फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उपस्वास्थ्य केंद्र बना जर्जर, खंडहर में बदला भवन

Wed, 06 May 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के परमानंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का जर्जर खंडहर में बदल चुका भवन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहरिया ब्लॉक के परमानंदपुर गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। भवन की दीवारें जगह-जगह फटी पड़ी हैं, छत पर घास और मिट्टी जमा है, कमरों का प्लास्टर उखड़ चुका है और खिड़कियों के पल्ले टूटकर लटके हुए हैं। ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र कई वर्ष पहले बना लेकिन इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हुई। बरसात के दौरान कमरों में पानी भर जाता है, जिससे दवा वितरण, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सेवाएं बंद हो जाती हैं। उपस्वास्थ्य केंद्र के ठीक बगल में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र भी बंद मिला। ग्रामीणों के अनुसार यहां ताला लटका है, जिससे दोनों सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं ठप हैं। उन्होंने मांग की कि उपस्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य मंदिर, दोनों की मरम्मत कर इन्हें जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि गांव में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें