फोटो परिचय। पूरेसत्यभामा धनूपुर में भागवत कथा करते आचार्य शिवश्याम महाराज
- फोटो : Archive
धनूपुर ब्लॉक के पूरेसत्यभामा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीधाम वृंदावन के आचार्य शिवश्याम महाराज ने कृष्णावतार एवं रामावतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु का रामावतार सामाजिक मर्यादा एवं राजधर्म पालन तथा कृष्णावतार धर्म स्थापना का आईना है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्श का पालन ही कथा श्रवण की सार्थकता है। इस मौके पर विजयशंकर पांडेय, हृदयशंकर पांडेय,आद्याप्रसाद पांडेय, विद्याप्रसाद पांडेय, अखिलेश पांडेय, सुनील पांडेय, सुशील पांडेय, अवनीश दुबे मौजूद रहे।