मेजा के औंता में सप्ताह भर तक चले कथा के समापन अवसर पर विदा लेतीं अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका गौर
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
औंता गांव में सप्ताह भर से चल रही अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका गौरी गौरांगी की कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। कथा वाचिका ने कहा कि जो प्रेम और स्नेह यहां पर मिला वह सदैव याद रहेगा। आयोजक उरुवा प्रमुख आरती पप्पू गौतम ने कथा वाचिका और उनके टीम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर रज्जन गौतम, भोला गौतम, कृष्णा गौतम आदि रहे।