फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि का काम अधूरा होने से बिगड़े हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में अल्लापुर, टैगाेर टाउन, जॉर्जटाउन जैसे शहर के निचले इलाकों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए ओल्ड एंड न्यू मोरी गेट सीवरेज पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य 30 जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह काम अब तक अधूरा है और नतीजा कि थोड़ी सी बारिश में निचले इलाकों में बसी लाखों की आबादी को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य 25 जुलाई 2023 से 30 जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी के कारण यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। वरिष्ठ पार्षद शिव सेवक सिंह ने 13 अगस्त को समाधान दिवस पर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।
तीन करोड़ 24 लाख 80 हजार रुपये की लागत वाले पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य अब भी धीमी गति से चल रहा है। यह कार्य महाकुंभ 2025 के तहत कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था जल निगम (नगरीय) है और इस कार्य को पूरा करने के लिए दो एजेंसियों को अनुबंधित किया गया है, जिनमें शबनम इंटरप्राइजेज, प्रयागपुरम नैनी प्रयागराज और एसएफए एंड एसोसिएट्स, न्यू फ्रेंड कॉलोनी नई दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन

अगर पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य समय से पूरा हो गया होता तो अल्लापुर, टैगोर टाउन, जॉर्जटाउन जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो जाती। फिलहाल, इस बारिश में लोगों को यह समस्या अभी झेलनी पड़ेगी। पार्षद शिवसेवक सिंह ने इस योजना के प्रशासनिक विभाग नगर निगम से मांग की है कि कार्य में लेटलतीफी के लिए जिम्मेदार फर्म और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें