फोटो कैप्शन: मांडा में भारी बारिश और नदी नालों में जलप्रवाह बढ़ने से ध्वस्त सड़क की फोटो।
क्षेत्र से गुजर रही कर्णावती नदी, बरहा कला ताल समेत छोटे-बड़े नालों के जलस्तर में बुधवार को गिरावट दर्ज होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कई मार्ग जगह-जगह बह गए और दर्जनों गांवों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। दसवार-बनवारी, मांडा-मेजा और दोहथा-मांडा मार्ग पर कई जगह सड़क बह गई है। बरहा कला में पानी भरने के बाद प्रधान प्रतिनिधि राजेश्वर यादव सहयोगियों के साथ नाले की सफाई की।
फोटो कैप्शन: मांडा में भारी बारिश और नदी नालों में जलप्रवाह बढ़ने से ध्वस्त सड़क की फोटो।