इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित पीजी पाठ्यक्रमों को रेगुलर मोड में लाने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा हुआ तो कॉलेजों में पीजी की फीस इविवि के बराबर हो जाएगी, जबकि वर्तमान में सेल्फ फाइनेंस मोड के तहत कॉलेजों में संचालित पीजी की फीस इविवि से अधिक है। सूत्रों के मुताबिक 16 मार्च को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक के एजेंडे में यह मुद्दा शामिल था लेकिन इस बैठक को स्थगित कर दिया गया। वहीं, ऑक्टा की ओर से पूर्व आशंका जताई गई थी कि इविवि प्रशासन कॉलेज में पीजी कोर्स समाप्त किए जाने की तैयारी कर रहा है और इस पर ऑक्टा ने अपना विरोध भी दर्ज कराया था।