फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से गरीब का कच्चा मकान ढहा

Fri, 07 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो - कौंधियारा के गौरा गांव में बारिश से ढहे कच्चे मकान के पास खड़ी पीड़िता केवला।
विज्ञापन
करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गौरा में बृहस्पतिवार की दोपहर हुई तेज बारिश से केवला पत्नी राजाराम का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में रखा खाद्यान्न, भूसा और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी तहसील या ब्लॉक स्तर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता, खाद्यान्न और आवासीय राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र राहत पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें