फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सत्य और सेवा मार्ग ही डॉ. सुचेत गोइंदी का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसेवक मंडल और गांधी अकादमिक संस्थान की ओर से मंगलवार को डॉ. सुचेत गोइंदी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर आधारित पुस्तक ‘रोशनी के दीये’ का विमोचन किया गया। बैंक रोड स्थित राजर्षि टंडन सेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक आशीष गुप्ता (रूल्स एवं मैनुअल्स) ने कहा कि सत्य और सेवा मार्ग पर चलना ही डॉ. गोइंदी का लक्ष्य था। उन्होंने अपने प्रेरणास्रोत महात्मा गांधी के मूल्यों को जीवन में धारण किया था। कहा कि सूरज बनने के लिए क्यों परेशान हो, दीपक बनकर जहां रहो वहां रोशनी फैलाओ। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडेय ने किया। इस मौके पर लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा, संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश शुक्ल, प्रो. आरसी त्रिपाठी, प्रीति शुक्ला, डॉ. सरिता, संतोष गोइंदी, नारायण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें