मंसूराबाद। बृहस्पतिवार को निषाद जयंती में शामिल होने शृंग्वेरपुरधाम पहुंचे सीएम योगी का दर्जनों पदाधिकारियों ने हेलीपैड पर स्वागत किया।
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूंछा। स्वागत करने वालों में कैबीनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक अशोक बाजपई, जिलामंत्री अमर जीत कुशवाहा, पूर्व प्रमुख तुलसी राम सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष गण सुरेश पटेल, राजेन्द्र केसरवानी, उमेश तिवारी, राम कैलाश सरोज, राधाकांत शुक्ल, महेंद्र गिरि, प्रदीप केसरवानी आदि रहे।