लेड़ियारी क्षेत्र में संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह
यमुनापार में भ्रमण के दौरान सांसद उज्जवल रमण सिंह ने क्षेत्र के कई गांवों में मृतक के परिवारजनों के यहां पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की l सांसद ने शनिवार को प्रशासक प्रधान लेड़ियारी रवि सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके चाचा विन्ध्येश्वरी प्रसाद उर्फ छोटे सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी l शिवजियावन इंटर काॅलेज के प्रबंधक दीपक कुमार के चाचा अरुण कुमार भुर्तिया का एक माह पहले हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया था। सांसद ने उनके घर डीही खुर्द पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी l नीबी गांव में सागर चौहान की मां के निधन पर परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सांत्वना दी l इस दौरान प्रमोद पयासी, दीपक कुमार भुर्तिया, हिन्छ लाल भुर्तिया आदि मौजूद रहे l