तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधवा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले चल रहा धरना एक पखवाड़े के बाद बृहस्पतिवार को विधायक बारा और एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। विधायक डाॅक्टर वाचस्पति ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्राथमिक विद्यालय तक सड़क विधायक निधि से बनवा दी जाएगी। खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ ने नाली और साफ-सफाई का आश्वासन दिया है। शेष मांगों के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजकर समाधान कराने का प्रयास होगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।