फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेटे संग लापता विवाहिता का सप्ताह भर बाद भी नहीं चला पता

Thu, 26 Feb 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे संग लापता विवाहिता का सप्ताह भर बाद भी पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। मेजा थाना क्षेत्र के निबैया गांव के जगदेव की पत्नी अनीता (25) बीते 16 फरवरी को साल भर के बेटे संग लापता हो गई थी। हर संभव स्थान पर की गई खोजबीन के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। थाने में चौकीदार जगदेव के पिता नंद लाल ने बताया कि अनीता घर से जाते वक्त आभूषण सहित अन्य सामान भी साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें