फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार को मारी गोली, बाल-बाल बचा

Fri, 04 Jul 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। करेली थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी आनंद बाबू ने पुलिस को बताया कि 13 जून को वह बाइक से पीपलगांव जा रहा था। आरोप है कि लखनपुर के पास पीछे से अचानक एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के करीब 21 दिन बाद बुधवार रात पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें