फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से पहुंचे बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर पर फेंका बम, वीडिया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली के बेनीगंज स्थित ब्यूटी पार्लर पर बम फोड़कर बदमाशों ने दहशत फैला दी। वारदात को बाइकसवार बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना से संबंधित एक वीडियो भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो बदमाश ब्यूटी पार्लर के बाहर पहुंचते हैं। फिर इनमें से एक युवक उतरकर ब्यूटी पार्लर पर बम फेंकता है और फिर वहां से भाग निकलता है। वारदात के बाद वहां काफी धुआं भी फैल जात है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है। एसएसपी अभिषेक दीक्षित की ओर से बताया गया कि घटना जिस वक्त हुई वहां पीआरवी व पुलिस की एक टीम भी थी। घटनास्थल से बम के कोई अवशेष नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि किसी ने पटाखा जलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें