फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पत्नी संग गंगा स्नान करने गए सीमेंट फैक्ट्री के मैनेजर गहरे पानी में समाए, दूसरे दिन मिला शव

Mon, 24 Apr 2023 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र के महेवा स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले सीमेंट फैक्ट्री के मैनेजर गंगा नहाते समय गहरे पानी में समा गए। वह अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान के लिए आए थे। सोमवार दोपहर दो बजे के बाद गोताखाेरों ने उनका शव झूंसी स्थित छतनाग घाट के पास नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
drowned - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के महेवा स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले सीमेंट फैक्ट्री के मैनेजर गंगा नहाते समय गहरे पानी में समा गए। वह अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान के लिए आए थे। सोमवार दोपहर दो बजे के बाद गोताखाेरों ने उनका शव झूंसी स्थित छतनाग घाट के पास नदी से बाहर निकाला।

मूला रूप से मथुरा निवासी देवानंद पाल (57) पुत्र शिव नारायण पाल नैनी के महेवा स्थित एक अपार्टमेंट में पत्नी दीपानविता पाल के साथ रहते थे। वह शंकरगढ़ स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ अरैल गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पत्नी नहाने के बाद नदी से बाहर निकल आईं तो देवानंद ने मोबाइल से अपनी फोटो क्लिक करने के लिए कहा। पत्नी मोबाइल लेकर मुड़ीं तो वह गायब थे।

कुछ देर तक जब वह नहीं दिखाई पड़े तो पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद गोताखोर व जल पुलिस के जवानों ने नदी में उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चला। सोमवार दोपहर दो बजे गोताखोरों ने उनका शव झूंसी के छतनाग घाट के पास नदी से बाहर निकाला। मृतक के दो बेटे हैं और पुणे में जॉब करते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें