दूसरे दिन मंगलवार को भी अधिवक्ता एसडीएम भारती मीणा और तहसीलदार बृजेश कुमार के कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी की जब तक उनकी और वादकारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता, तब तक वे न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करेंगे।