फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेलवे क्रॉसिंग पर लगी लोहे की राॅड से आवाजाही में दिक्कत

Sat, 28 Mar 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जसरा बाजार के व्यापारियों ने मांग किया है कि रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन रोकने के लिए लगाई गई लोहे की राॅड की ऊंचाई इतनी कम है कि जिसमें केवल कार आदि गुजर पाते हैं। गत् दिवस जसरा बाजार में दुर्घटना होने के बाद गंभीर रूप से घायल मरीज को ले जाने के लिए बाजार से 1 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने के लिए बाईपास के रास्ते 10 किलोमीटर से ऊपर का चक्कर काट करके अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके कारण मरीज का लगातार बहता खून उसके लिए संकट का कारण बना। व्यापारियों ने मांग किया है कि लोहे की राॅड की ऊंचाई बढ़ाई जाए, जिससे बाजार से अस्पताल तक जाने की आधे किलोमीटर की दूरी में मरीज को तत्काल लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें