फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पानी की टंकी की चहारदीवारी का निर्माण कार्य अधूरा, जलापूर्ति ठप

Tue, 20 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड धनपुर के पश्चिमी छोर के अंतिम ग्राम पंचायत खिजरपुर में स्वच्छ जल जीवन मिशन के तहत लाखों की लागत से बनी पानी टंकी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि ठेकेदार ने बोरिंग पंप हाउस और दो तरफ की चहारदीवारी एवं पैनल लगाकर काम बंद कर दिया। वहीं, पानी की आपूर्ति किए जाने पर बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह लीकेज होने से बर्बाद हो रहे पानी की शिकायत किए जाने पर पानी की आपूर्ति भी ठप कर दी गई। ऐसे में ग्रामीण राम सजीवन सरोज, उमाशंकर, पवन कुमार यादव, चंद्रशेखर बिंद, कमलेश यादव, राम सिंह, कमला प्रसाद मौर्य आदि ने ठेकेदार की लापरवाही पर कार्रवाई और चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा कर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें