फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राहगीरों के लिए मुसीबत बनी ध्वस्त सड़क

Fri, 03 Apr 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र मे बने जल निगम कार्यालय की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस मार्ग की बदहाली न केवल राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है, बल्कि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है। गुरुवार को इसी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। जानकारी के अनुसार ममोली निवासी शीतला शुक्ला अपने बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में गड्ढों और मलबे के कारण अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। घटना में बच्चों को मामूली खरोंचें आईं अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। यह रास्ता केवल जल निगम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आगे बस्ती की ओर भी जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन कई लोग आवाजाही करते हैं। रास्ते के ध्वस्त होने से लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट गया है। साथ ही इसी मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को भी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से जर्जर है। हर दिन यहां कोई न कोई गिरकर चोटिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें