सुहास। नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मोहल्लों में लगे आरओ मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत कर्मियों को खराब मशीनों को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी शौचालयों में पानी की सुविधा अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए। इस दौरान रामकृष्ण केशरी, लवकुश पटेल, संतोष मौर्य, घनश्याम स्वर्णकार, संजय कुमार राय, पन्नालाल तथा रामकरन राय आदि लोग मौजूद रहे।