शादी से पहले दूल्हे का सांवला रंग देख वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद वर पक्ष ने मामले की शिकायत थाने में की।
मऊआइमा थाना क्षेत्र से 14 फरवरी को बरात रानीगंज क्षेत्र में जानी थी। मगर 11 फरवरी को अचानक कन्या पक्ष ने दूल्हे का रंग सांवला होने की बात कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया। वर पक्ष ने बृहस्पतिवार को रानीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने समझौता कर मामले को हल करने की सलाह दी। शुक्रवार को दिनभर मऊआइमा धर्मशाला में चली पंचायत में वर और वधू पक्ष के लोगों में जमकर कहासुनी हुई।