फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नागवासुकि के पास मिला नवाबगंज के ट्रक चालक का शव

Tue, 09 Jun 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दारागंज स्थित नागवासुकि के पास ट्रक चालक ओम प्रकाश यादव (30) शव मिला। मृतक नवाबगंज का रहने वाला था। दासापुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव पुत्र राम आसरे यादव ट्रक चालक के साथ ही ट्रक मालिक भी था। सोमवार सुबह वह ट्रक लेकर बालू लोड करने निकला था। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उसने घर में फोन कर बताया था कि वह शृंग्वेरपुर में है। शाम करीब सात बजे दारागंज पुलिस ने मृतक के पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में मामा के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी कि ओम प्रकाश का शव नागवासुकि पुलिया के पास मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें