चित्र परिचय------- राम लक्ष्मण हनुमान और सुग्रीव ( संबद न्यूज एजेंसी जसरा)
पुरानी बाजार रामलीला कमेटी और ईश्वर दीन छेदीलाल धार्मिक प्रतिष्ठान की रामलीला के आठवें दिन राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन का मंचन किया गया। शबरी प्रेम और राम-हनुमान मिलन के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर किया। इसके बाद श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया। माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान को रावण ने बंदी बनाकर उनकी पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। हनुमान ने जलती पूंछ से लंका दहन कर दिया। मंचन देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।