फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शबरी के बेर और हनुमान का समर्पण देख भाव-विभोर हुए दर्शक

Fri, 30 Oct 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के वीरकाजी गांव में रामलीला के दौरान शबरी प्रसंग का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
वीरकाजी गांव में बुधवार को नवयुवक रामलीला कमेटी ने रामलीला का मंचन किया। ग्रामीण युवाओं के सजीव अभिनय ने भक्ति के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में शबरी की निश्छल भक्ति और हनुमान के श्रीराम के प्रति समर्पण को दर्शाया गया। श्रीराम और लक्ष्मण मतंग ऋषि के आश्रम पहुंचे, जहां शबरी ने उन्हें बेर अर्पित किए। श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाकर भक्त के प्रेम का महत्व बताया। अध्यापक राकेश कुमार ने शबरी की भूमिका निभाकर दर्शकों की सराहना बटोरी। इसके बाद श्रीराम और हनुमान का मिलन ऋष्यमूक पर्वत पर हुआ। हनुमान ने ब्राह्मण वेश त्यागकर अपना वास्तविक रूप प्रकट किया। उन्होंने श्रीराम को सुग्रीव की पीड़ा बताई और उनकी मित्रता कराई। कमेटी अध्यक्ष प्रदीप यादव और संरक्षक रामचंद्र तूफानी ने 30 अक्तूबर को दशहरा मेला आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें