घूरपूर - श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर सुग्रीव से मिलवाने ले जा रहे हनुमान
परसरा बसंती गांव में जय मां शारदा रामलीला नाट्य समिति ने मंगलवार रात रामलीला का मंचन किया। इसमें शबरी नवधा भक्ति और सुग्रीव मित्रता लीला दिखाई गई। सीता को न पाकर राम और लक्ष्मण जंगल में खोजते हुए निकले। उन्हें घायल जटायु मिले, जिन्होंने बताया कि रावण सीता को दक्षिण दिशा में ले गया है। राम ने जटायु को मोक्ष दिया और फिर शबरी के आश्रम पहुंचे। वहां राम ने शबरी को नवधा भक्ति का ज्ञान दिया। शबरी ने ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव से मित्रता करने को कहा। आगे बढ़ने पर सुग्रीव ने हनुमानजी को भेजा। हनुमानजी ने विप्र वेश में राम और लक्ष्मण से परिचय किया। फिर उन्हें अपने कंधे पर बैठाकर सुग्रीव से मिलवाया।