फोटो परिचय। अतरौरा हंडिया में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में बोलते वक्ता
- फोटो : Samvad
अतरौरा गांव स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेशचंद्र पांडेय के आवास पर आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक में जिला प्रभारी उत्तर मौर्य ने कहा कि सक्रियता व सजगता ही पार्टी की मजबूती का आधार है। विधायक गुरुप्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल ने कहा कि जिला से लेकर शक्ति केंद्र व बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके पार्टी के जनाधार को और भी बढ़ाया जाएगा। अध्यक्षता गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, संचालन जिला महामंत्री मनोज निषाद ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह, रामफल भारतीया, संतोष शुक्ल, किरण त्रिवेदी, अक्षत तिवारी, अनुज तिवारी, अमरजीत कुशवाहा और मृगेंद्र सिंह मौजूद रहे।