फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बढ़ सकती है टीजीटी-पीजीटी की सीटें, प्रमुख सचिव ने प्रतियोगियों को दिया आश्वासन

Thu, 06 Apr 2023 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

टीजीटी-पीजीटी 2022 में सीटों को बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रतियोगियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग दीपक कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीटी-पीजीटी 2022 में सीटों को बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रतियोगियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग दीपक कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रमुख सचिव ने भरोसा दिलाया कि सीटों में वृद्धि होगी। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद से वार्ता करके मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतियोगियों ने बताया कि उन्होंने भी भरोसा दिलाया कि सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी।

इसके पहले प्रतियोगियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से भी मुलाकात किया था। उस समय उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि प्रतियोगियों की मांग पर विचार किया जाएगा। साथ ही एलटी में समकक्ष अर्हता से संबंधित वार्ता भी हुई है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शीतला प्रसाद ओझा ने कहा कि एलटी एवं जीआईसी प्रवक्ता में पदों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस दौरान विवेक दुबे, संदीप यादव, अभिषेक सिंह, विभा पांडे, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें