प्रयागराज में टीजीटी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी की भर्ती में जीव विज्ञान को विज्ञान के बराबर पद दिये जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रविवार सुबह से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज मंगलवार को दोपहर में उनकी संख्या अच्छी हो चुकी है। इस दौरान शिक्षा चयन आयोग से भी हस्तक्षेप की मांग की गई है।