फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी-2013 : नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चयनित पहुंचे हाईकोर्ट, शिक्षा सेवा चयन आयोग से जवाब तलब

Mon, 18 Nov 2024 11:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने अलीगढ़ के पंकज कुमार व चार अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है। याचियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी 2013 की लिखित परीक्षा वर्ष 2015 में हुई। 2016 में साक्षात्कार हुआ।

विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर टीजीटी-2013 के चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने उनकी याचिका पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से जवाबी हलफनामा तलब किया है। साथ ही मामले को राजीव कुमार व अन्य की लंबित याचिका संग छह हफ्ते बाद सूचीबद्घ करने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने अलीगढ़ के पंकज कुमार व चार अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है। याचियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी 2013 की लिखित परीक्षा वर्ष 2015 में हुई। 2016 में साक्षात्कार हुआ।

2017 में सभी विषयों के विज्ञापित पदों को घटाते हुए अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इसके खिलाफ कई अभ्यर्थियों ने 2018 याचिका दाखिल की थी। इसमें कोर्ट ने सभी विषयों के विज्ञापित पदों पर अंतिम चयन सूची जारी करने व विद्यालय आवंटित करने का आदेश दिया था।

इसके अनुपालन में चयन बोर्ड ने 1167 चयनित अभ्यर्थियों का पैनल जारी कर 860 चयनितों को नियुक्ति दे दी। जबकि, 307 चयनित अभ्यर्थियों को आज तक न नियुक्ति पत्र जारी किया गया और न ही विद्यालय आवंटित हुए। इस संबंध में याचियों ने चयन आयोग को प्रत्यावेदन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें