फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चाइनीज मांझे से दस साल के बच्चे की मौत, हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक पर पीछे बैठा था बालक

Fri, 02 Feb 2024 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन पांच बजे सचिन अपने मौसेरे भाई सत्यम के साथ सरपतीपुर गांव में एक कार एजेंसी के पास स्थित अपने पिता की पान की गुमटी पर कुछ सामान पहुंचाने जा रहा था। दोनों बाइक से सरायइनायत थाने के पास पहुंचे ही थे कि चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया।
विज्ञापन
सचिन यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज क्षेत्र में बाइक में पीछे बैठे दस साल के बच्चे के गले में चाइनीज मांझा फंसने से मौत हो गई। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से जान गई। हादसे में बाइक चला रहा उसका मौसेरा भाई बाल-बाल बच गया।

बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन पांच बजे सचिन अपने मौसेरे भाई सत्यम के साथ सरपतीपुर गांव में एक कार एजेंसी के पास स्थित अपने पिता की पान की गुमटी पर कुछ सामान पहुंचाने जा रहा था। दोनों बाइक से सरायइनायत थाने के पास पहुंचे ही थे कि चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। इससे उसका गला बुरी तरह कट गया। मौके पर ही वह खून से लथपथ होकर बाइक से गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी जान चली गई।

हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद अजोरावा गांव निवासी सचिन पुत्र अशोक यादव पिछले चार साल से अपने माता-पिता के साथ सरायइनायत थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव में नाना विजय यादव के यहां रहता था। वह सरायइनायत के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें