मेजा। कस्बे में घर में किशोरी को अकेले पाकर उसके साथ मारपीट कर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक मेजा कस्बे में एक किशोरी को अकेले देख उसके घर में पड़ोस का एक युवक घुस गया। आरोप है कि किशोरी की पिटाई कर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता मुंबई में रहते हैं जबकि मां किसी काम से बाजार गई थी। घर लौटी तो रोते विलखते बेटी ने मां को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी रियाज अहमद उर्फ बाबुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। आरोप है कि आरोपी के घर शिकायत करने गई किशोरी की मां को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।