फाफामऊ: कवींद्र कुमार का फाइल फोटो
थरवई क्षेत्र के चकिया गांव में भैंस ढूंढने निकले किशोर की बुधवार को गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीण अशोक कुमार की भैंस मंगलवार को चरने गई थी। बुधवार सुबह अशोक कुमार और उनके परिवार के अन्य सदस्य भैंस खोजने निकले। इधर, उनका पुत्र कवींद्र कुमार उर्फ गोरे लाल (16) बलीपुर गांव के सामने भैंस खोज रहा था। अचानक वह गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गया। थोड़ी देर बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने किशोर को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां गीता और अन्य परिजनों का हाल बेहाल था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।