फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंगा में नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर, लापता

Tue, 05 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। लापता किशोर दिलीपकुमार - फोटो : स्रोत : मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
साथियों संग बाढ़ देखने गया किशोर तेज बहाव वाले नाले के पास नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। हंडिया थाना क्षेत्र के जरांही गांव निवासी रमेश पाल के दो बेटों में छोटा बेटा दिलीपकुमार पाल (17) इंटर का छात्र है। रविवार की शाम को वह गांव के साथियों के साथ पड़ोसी गांव गोड़री के पास नाले पर बने पुल से बाढ़ का दृश्य देखने के लिए गया था। इस दौरान वह गंगा नदी में नहाने लगा। तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में समा गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तब साथी सकते में आ गए और अपने-अपने घर चले गए। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। सूचना पर गोताखोर भी किशोर की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें