कोखराज के भरवारी अंजहाई बाजार के एक बुखार पीड़ित युवक की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। युवक को पखवारे भर से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे सुबह जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोखराज थाना क्षेत्र के अंजहाई बाजार भरवारी निवासी शिवबाबू (35) व्यापारी का पुत्र था। बताया जा रहा है कि पखवारे भर से युवक बुखार की चपेट में था। इसका इलाज स्थानीय एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक युवक की हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने से पहले की युवक की सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टराें ने युवक को मृत घोषित किया तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।