थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का एक युवक बीते 18 सितंबर को फुसलाकर साथ लेकर चला गया था। मामले में किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने सनी कुमार निवासी लोनिया चुंगी, थाना सुल्तानपुर लोधी, जनपद कपूरथला, पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के बागी पुलिया के पास से पकड़ा है। बरामद किशोरी का मेडिकल कराया गया है।